Monday, February 16

भदोही।रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल।

रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल।

शरद बिंद  

भदोही (वहिदा नगर)।कोइरौना थाना क्षेत्र के बसही रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद नीचे से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, कोइरौना थाना क्षेत्र के बवई गांव निवासी 70 वर्षीय फुल्लर चमार अपनी रिश्तेदारी में भावापुर गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह लौटते समय जब वह पूर्वोत्तर रेलवे के जंगीगंज और अतरौरा हॉल्ट के बीच स्थित बसही रेलवे फाटक पर पहुंचा, तो फाटक बंद था। जल्दबाजी में उसने फाटक के नीचे से पटरी पार करने की कोशिश की, इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी चमेला देवी 68 का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक की एक ही बेटी है और उसके कोई अन्य संतान नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *