
खुटहन पुलिस ने अपहरण और पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त और अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
जौनपुर। खुटहन पुलिस ने थाने में वांछित चल रहे अभियुक्त समीम पुत्र मोहम्मद घूरे उर्फ धूरे और अभियुक्ता शैरुनिशा पत्नी मोहम्मद घूरे उर्फ धूरे, निवासीगण ग्राम रामनगर बीबीपुर, थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी सोमवार सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। दोनों पर नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64, 69, 61(2), 351(2) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
इससे पूर्व मुख्य आरोपी निजामूद्दीन पुत्र मो. इस्लाम निवासी ग्राम शंकरपुर, थाना भगवानपुर, जिला छपरा (बिहार) को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुन्नाराम धूसिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हे.का. सुनील कुमार, हे.का. मुकेश कुमार सिंह एवं महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहे।
























