Sunday, December 14

बदायूं/रामपुर।सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.सुधांशु सम्मानित

सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.सुधांशु सम्मानित

(आशुतोष शर्मा) बदायूं/रामपुर। सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.सुधांशु के लिए बार फिर से सम्मानित किया गया। साहित्यिक संस्था पल्लव काव्य मंच रामपुर (उ.प्र.)द्वारा भव्य काव्य समारोह में जनपद के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रधान संपादक नये क्षितिज डॉ.सतीश चन्द्र शर्मा, सुधांशु के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ.सुधांशु के लिए ‘पल्लव काव्य सम्मान ‘ से सम्मानित किया गया। पल्लव काव्य मंच एवं कवि/साहित्यकार चंदन जी का सभी ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर दूर दराज से आये सभी कवियों व साहित्यकारों ने डॉ.सुधांशु को बधाई दी।

डॉ.सुधांशु के.बी.हिन्द सेवा न्यास के अध्यक्ष होने के साथ ही साहित्यिक पत्रिका ने क्षितिज के प्रधान संपादक की रुप में विगत कई वर्षों से निरन्तर हिन्दी साहित्य की सेवा कर रहे है। नये क्षितिज पत्रिका देश के अलावा विदेशों में भी पढी जा रही है।

भव्य सम्मान समारोह/ काव्य समारोह में कवियों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया इस मौके पर संस्था सभी पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *