चार चरण में पैक्स चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर विभिन्न कोषांग गठित
चार चरण में पैक्स चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर विभिन्न कोषांग गठित
कोसी सीमांचल ब्यूरो सहरसा अजय कुमार
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा 26 नवम्बर से चार चरणों में पैक्स निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा सोमवार को की गई।समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि प्रथम चरण में सतर कटैया एवं कहरा प्रखंड में दिनांक:26.11,तृतीय चरण में दिनांक:29.11को महिषी/नवहट्टा एवं पतरघट प्रखंडों में एवं दिनांक:01.12 को चतुर्थ चरण में सिमरी बख्तियारपुर,सलखुआ एवं
बनमा ईटहरी में,पांचवे चरण में दिनांक;03.12 को सौर बाजार/सोनवर्षा में पैक्स निर्वाचन निर्धारित है।वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान पैक्स निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।प्रथम चरण से संबंधित प्रखंड यथा:कहरा,सतर कटैया को प्राधिकार के निदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्वाच...









