Thursday, February 26

उत्तर प्रदेश

बलिया।नगरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर ताला

बलिया।नगरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर ताला

उत्तर प्रदेश, बलिया
नगरा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर ताला अमर बहादुर सिंह बलिया शहर  बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों पर शिकंजा कस दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी रामप्रताप सिंह ने कार्रवाई करते हुए छह विद्यालयों – सरस्वती ज्ञान मन्दिर पब्लिक (बरौली), महर्षि दयानन्द शिक्षण संस्थान (कसौण्डर), अयोध्या हाई स्कूल (अब्दुलपुर), रामचीज इंटर कॉलेज (रूपवार भगवानपुर), आर.पी. पब्लिक स्कूल (कसौण्डर) और बी.एन. एकेडमी (ताड़ीबड़ागांव) – को नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना मान्यता कोई भी विद्यालय मान्य नहीं होगा और आदेश की अवहेलना करने पर एक लाख रुपये जुर्माना तथा प्रतिदिन दस हजार रुपये का दंड लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।...
जौनपुर।समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर जौनपुर में अधिकारियों संग संवाद कार्यक्रम।

जौनपुर।समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर जौनपुर में अधिकारियों संग संवाद कार्यक्रम।

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर जौनपुर में अधिकारियों संग संवाद कार्यक्रम। जौनपुर। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सेवानिवृत्त आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार, सचिव मानवाधिकार आयोग धनलक्ष्मी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर धरनीधर दुबे तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिक...
बलिया।दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए पुलिस की सख्त हिदायत बलिया।

बलिया।दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए पुलिस की सख्त हिदायत बलिया।

उत्तर प्रदेश, बलिया
दुर्गा पूजा और रामलीला के लिए पुलिस की सख्त हिदायत   आचार्य ओमप्रकाश वर्मा।  नगरा बलिया थाने में बुधवार को दुर्गा पूजा और रामलीला समितियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने शासन की गाइडलाइन के अनुसार कई जरूरी निर्देश दिए। सभी पंडालों में पहचान पत्र के साथ वॉलेंटियर्स की तैनाती अनिवार्य है। साउंड सिस्टम की आवाज मधुर होनी चाहिए। डीजे की ऊंचाई 8 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। आग से सुरक्षा के लिए हर पंडाल में बालू और पानी का प्रबंध जरूरी है। रात में भी वॉलेंटियर और पुजारी पंडालों की निगरानी करेंगे। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले। किसी समस्या या उपद्रव की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।सभी समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी...
जौनपुर।आज की युवा पीढ़ी में संक्रमण की तरफ फैल रहा है तनाव- सीमा सिंह

जौनपुर।आज की युवा पीढ़ी में संक्रमण की तरफ फैल रहा है तनाव- सीमा सिंह

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
आज की युवा पीढ़ी में संक्रमण की तरफ फैल रहा है तनाव- सीमा सिंह विश्वविद्यालय में तनाव प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संकाय भवन के कांफ्रेंस हाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दूसरे दिन तनाव प्रबंधन कार्यशाला एवं काउंसलिंग कैम्प “सुनना और समझना” का आयोजन हुआ । वक्ताओं ने जीवन में तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी दिए. विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह की थीम "आत्महत्या के विषय पर दृष्टिकोण और संवाद को बदलना" है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला महिला अस्पताल की काउंसलर सीमा सिंह ने कहा कि एचआईवी पीड़ितों में आत्महत्या की प्रवृत्ति आजकल बहुत अधिक देखने को मिल रही है । इसके बचाव के लिए उनकी निरंतर काउंसलिंग की जा रही है ताकि उनकी सोच में परिवर्तन लाया सके । पीड़ितों को ...
भदोही।विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

भदोही।विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

उत्तर प्रदेश, भदोही
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन। शरद बिंद/ भदोही  भदोही,दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के इंटरमीडिएट कॉलेज दुर्गागंज में स्वास्थ्य विभाग की आर बी एस के टीम के द्वारा प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज की अधीक्षक डॉक्टर शुभांकर श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को बचाने की जिम्मेदारी आप सभी के ऊपर है क्योंकि हम लोगों का बुढ़ापा रहा है अब बुढ़ापे का भार आप नौजवानों के कंधे पर हम दे रहे हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्रीनाथ पांडे ने कहा कि हमारे पूर्वज पहले हैंडपंप और घड़े से पानी पीते थे बीमार कम पड़ते थे क्योंकि हैंडपंप या कुआं में मिनरल पाए...
जौनपुर।स्वामी विवेकानन्द के शिकागो में दिए विचार आज भी प्रासंगिकः डॉ रसिकेश

जौनपुर।स्वामी विवेकानन्द के शिकागो में दिए विचार आज भी प्रासंगिकः डॉ रसिकेश

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
स्वामी विवेकानन्द के शिकागो में दिए विचार आज भी प्रासंगिकः डॉ रसिकेश शिकागो में दिए 132 वीं वर्षगांठ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास ( एच आर डी) विभाग द्वारा विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 में शिकागो में दिए 132 वीं वर्षगांठ पर विवेकानंद के दर्शन पर आधारित कार्यशाला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसाय प्रबंध विभाग के प्राध्यापक एवं निर्णायक उद्देश्य सिंह ने कहा कि आज युवाओं को स्वामी जी की ही तरह निर्भीक एवं आध्यात्मिक होने की आवश्यकता है स्वामी जी का 11 सितंबर का भाषण अभूतपूर्व था जिसे आज भी याद किया जाता है। आज युवाओं को फ़िल्म और सोशल मीडिया के अभिनेताओं से नही बल्कि युवा आइकॉन स्वामी जी को अपना रोल मॉडल बनाना होगा। विभागाध्यक्ष डॉ रसिकेश ने कहा की 132 वर्ष पूर्व दिए स्वामी जी के संछिप्...
बदायूँ।खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में डीईओ ने की बैठक

बदायूँ।खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में डीईओ ने की बैठक

उत्तर प्रदेश, बदायूं
खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के संबंध में डीईओ ने की बैठक बदायूँ । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उनसे बूथ लेवल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। बताया कि निर्वाचन के लिए मंडलायुक्त बरेली मंडल रिटर्निंग ऑफिसर तथा सभी सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारी सहायक रिटर्निग ऑफिसर होंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 01 से 31 अक्टूबर तक बूथ पुनरीक्षण का कार्य प्रस्तावित है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि वर्तमान विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल 07 दिसंबर 2026 को पूर्ण होगा। वर्ष 2022 में हुए निर्वाचन में कुल मतदाता 3275 थे जिसमें से 2202 पुरु...
बदायूं।प्रभारी मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को कराया भोजन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बदायूं।प्रभारी मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को कराया भोजन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश, बदायूं
प्रभारी मंत्री ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को कराया भोजन, हर संभव मदद का दिया आश्वासन बदायूँ । जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्र्राम जटा का भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री जी आपको अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियां के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी कराया। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने ग्राम वासियों से कहा कि किसी भी ग्रामवासी व पीड़ित को भोजन, शुद्ध जल, स्वास्थ्य सेवाओ आदि किसी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएग...

बलिया।प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उप जिलाधिकारी रसड़ा से मिला

उत्तर प्रदेश, बलिया
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उप जिलाधिकारी रसड़ा से मिला आचार्य ओमप्रकाश वर्मा  नगरा बलिया। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपराह्न 11:00 बजे रसड़ा उप जिलाधिकारी रवि कुमार से मिला। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम साहब से ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं पर सार्थक वार्ता की। श्री मतलूब अहमद ने उपजिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया की ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों के सामने अनगिनत समस्याएं हैं उन्हें शासन एवं प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का घोर अभाव है । उन्होंने एसडीएम महोदय से आग्रह किया कि वह प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण पत्रकारों को शस्त्र लाइसेंस, लैपटॉप,दो लाख की चिकित्सा सुविधा, पूरे बलिया जनपद में आने जाने के लिए रोडवेज बस में मुफ्...
जौनपुर में महाकाल गैंग का वांछित अपराधी प्रीतम यादव उर्फ मुलायम गिरफ्तार

जौनपुर में महाकाल गैंग का वांछित अपराधी प्रीतम यादव उर्फ मुलायम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
जौनपुर में महाकाल गैंग का वांछित अपराधी प्रीतम यादव उर्फ मुलायम गिरफ्तार जौनपुर। थाना सरायख्वाजा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए कुख्यात महाकाल गैंग के वांछित अभियुक्त प्रीतम यादव उर्फ मुलायम यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह ग्राम इटौरी में कोटेदार मनोज सिंह पर हमले और अन्य घटनाओं में वांछित था। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली कि प्रीतम अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से किसी वारदात की फिराक में इटौरी से क्रॉसिंग की ओर जा रहा है। घेराबंदी के दौरान तीनों फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन प्रीतम गाड़ी से गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से गडासा नुमा धारदार हथियार बरामद हुआ। पूछताछ में प्रीतम ने बताया कि वह महाकाल गैंग का सदस्य है, जिसमें मोहित यादव, प्रांजल यादव, अनुराग यादव उर्फ पिंटू, राजगौरव श्रीवास्तव उर्...