नगरा ब्लॉक के तुर्कलानी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संकुल बैठक व शिक्षा चौपाल आयोजित
संजीव सिंह बलिया/नगरा । शिक्षा क्षेत्र नगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तुर्कलानी के विद्यालय परिसर में मासिक शिक्षक संकुल कोदई का बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संकुल प्रभारी दयाशंकर ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट और नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा करना था। इसमें निपुण लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और भविष्य की रणनीतियां विकसित की गईं। यह आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल गठन के निर्देशों के अनुरूप था, जिसका लक्ष्य अकादमिक बिंदुओं पर प्रत्येक माह एजेंडा आधारित चर्चा सुनिश्चित करना है। बैठक दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित एजेंडा के अनुसार चली। इससे पूर्व संकुल द्वारा एजेंडा बिंदुओं का विभाजन कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं।शिक्षकों को संदर्शिका, प्रिंटेड सामग्री, किट्स और तालिका जैसी शैक्षणिक सामग्री का कक्षा-शिक्षण में प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक संपन्न होने के बाद सभी शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप पर डीसीएफ (डेटा कैप्चर फॉर्मेट) में आयोजन संबंधी जानकारी दर्ज की।बैठक में मंत्री ओमप्रकाश, आशीष श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, राजीव शुक्ला, हरेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, रामप्रताप गौतम, चंद्रभान गुप्ता,रामप्रवेश , राजेश गुप्ता, रचना कुमारी सहित कोदई संकुल के सभी विद्यालयों से संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे।
























