बलिया।नगरा के कम्पोजिट विद्यालय गौवापार: दिवंगत रसोइया के परिवार को शिक्षकों ने सौंपी 41,400 रुपये की सहायता राशि

नगरा के कम्पोजिट विद्यालय गौवापार: दिवंगत रसोइया के परिवार को शिक्षकों ने सौंपी 41,400 रुपये की सहायता राशि

  संजीव सिंह बलिया। कम्पोजिट विद्यालय गौवापार की कार्यरत रसोइया का निधन पिछले सप्ताह हो गया था। उनके तेरहवीं का कार्यक्रम आज आयोजित हुआ। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षामित्र एकजुट होकर शोकाकुल परिवार को सहयोग राशि प्रदान की।कुल 41,400 रुपये की सहायता राशि परिवार को सौंपी गई। इस नेक कार्य में ओमप्रकाश मंत्री (प्राथमिक शिक्षक संघ), हेमन्त कुमार यादव, राघवेन्द्र प्रताप राही (अध्यक्ष, विशिष्ट बीटीसी), सुनील दीप्त, सुभाष चंद्र, विनय कुमार त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, हरिओम नारायण सिंह, अवनीश यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, रमेश सिंह, चन्द्र मोहन, शैलेश यादव, विनय कुमार गुप्ता, विवेक नन्द चौबे, बच्चा लाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।शिक्षक समुदाय ने संकट की इस घड़ी में एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, जो सामाजिक सहयोग की मिसाल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *