बदायूँ।बिसौली पुलिस द्वारा तीन लाख की अफीम सहित एक गिरफ्तार

बिसौली पुलिस द्वारा तीन लाख की अफीम सहित एक गिरफ्तार

बदायूं। जनपद की बिसौली पुलिस द्वारा एक मादक पदार्थ तस्कर को 629 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 03 लाख 15 हजार रुपये‌‌ बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अंकिता शर्मा के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पुलिस द्वारा आज एक अभियुक्त धर्मेन्द्रपाल पुत्र जयवीर निवासी ग्राम सिचौली थाना बिसौली, बदायूं के कब्जे से 629 ग्राम नाजायज अफीम बरामद किया गया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 03 लाख 15 हजार रूपये है जिसके सम्बन्ध मे थाना बिसौली पर मु0अ0स0 105/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम धर्मेन्द्रपाल पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *