Wednesday, February 25

उत्तर प्रदेश

अमेठी।जिम्मेदार मौन भेटुवा ब्लाक में छुट्टा जानवर बन जान लेवा राहगीर परेशान

उत्तर प्रदेश
जिम्मेदार मौन भेटुवा ब्लाक में छुट्टा जानवर बन जान लेवा राहगीर परेशान अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी। अमेठी जनपद के भेटुवा ब्लाक में छुट्टा जानवर बने जानलेवा राहगीर परेशान बताते चले की अमेठी जनपद के भेटुवा ब्लाक अंतर्गत गांवों में छुट्टा जानवरों से किसान व राहगीर परेशान हैं दिनभर छुट्टा जानवर खेतों में फसल चट करते हैं और शाम होते ही सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं। सड़कों पर बैठे जानवर दुर्घटना के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि इन्हें गौशालाओं में भेजा जाए, लेकिन भेटुवा ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाही से यह जानवर हर तरफ घूमते दिखाई पड़ जाते हैं...

बलिया।त्योहारों से पहले बिजली व परिवहन व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री दयाशंकर सिंह: बलिया को जल्द मिलेंगी 10 इलेक्ट्रॉनिक व दो डबल डेकर बसें, बिजली आपूर्ति पर रहेगी विशेष नजर

उत्तर प्रदेश, बलिया
त्योहारों से पहले बिजली व परिवहन व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री दयाशंकर सिंह: बलिया को जल्द मिलेंगी 10 इलेक्ट्रॉनिक व दो डबल डेकर बसें, बिजली आपूर्ति पर रहेगी विशेष नजर  संजीव सिंह बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदला जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। इसके लिए उन्होंने शीघ्र सर्वे कराने पर जोर दिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध और सुचारु रहनी चाहिए। मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थानीय फॉल्ट की स्थिति में टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे दुरुस्त करे। जहां जर्जर केबल हैं, उन्हें हटाकर नई केबल लगाई जाए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक सर्वे के आदेश दिए गए...

बलिया।वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता बच्चे किये जाएंगे पुरस्कृत  

उत्तर प्रदेश, बलिया
वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता बच्चे किये जाएंगे पुरस्कृत   आचार्य ओमप्रकाश वर्मा  नगरा बलिया अब बच्चों की साहित्यिक और सांस्कृतिक मेधा को वाद-विवाद, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बढ़ावा और निखारा जाएगा।इसके लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ऐसी प्रतियोगिताओं का हर महीने के तीसरे शनिवार को आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चे भाग लेंगे। बाद में इन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।शिक्षा क्षेत्र नगरा की ब्लॉक स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता 24 सितंबर को होगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शनिवार को विद्यालय स्तर पर वाद-विवाद व लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।24 को होगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, विजेता छात्र होंगे पुरस्कृत समें अव्वल आने वाले ...

बलिया।प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार संगठन ने कृष्णामुरारी पांडे को आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया

उत्तर प्रदेश, बलिया
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार संगठन ने कृष्णामुरारी पांडे को आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया नगरा ,बलिया ।प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कृष्ण मुरारी पांडे को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि अजीत कुमार पाठक को जिला कार्यकारिणी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष प्रताप सिंह को जिला कोषाध्यक्ष एवं दिलीप कुमार सिंह को सिकंदरपुर तहसील का वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया है । यह घोषणा प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष विजेंद्र नाथ सिंह एवं पूर्वांचल प्रभारी श्री दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया । अपने उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है बलिया जनपद को मजबूत करने की। जनपद की मजबूती के साथ अन्य जनपदों में संगठन को खड़ा करना हमारी प्राथमिकता में है। कोई भी पत्रकार ऐसा कुछ भी ना करें की सम...

अमेठी।मिशन शक्ति फेज 5 के शुभारम्भ कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण ।

उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति फेज 5 के शुभारम्भ कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण । अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी। अमेठी। जनपद नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित तथा दिनांक 22.09.2025 से 21.10.2025 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान "मिशन शक्ति-5.0" का शुभारम्भ आज लोक भवन सभागार लखनऊ में योगी आदित्यनाथ,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रदेश के समस्त 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन तथा विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण NIC में जनपद अमेठी के जनप्रतिनिधिगण,जिलाधिकारी अमेठी,पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक व अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण द्वारा देखा गया इसी क्रम में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नवीन रिजर्व पुलिस लाइन ग...

अमेठी।रिस्तो को मजबूत करती खाकी 2 विवाहित जोड़े पुनः साथ रहने को हुए राजी 

उत्तर प्रदेश
रिस्तो को मजबूत करती खाकी 2 विवाहित जोड़े पुनः साथ रहने को हुए राजी  अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी अमेठी मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत कंचन सिंह प्रभारी निरीक्षक महिला मय टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों के संबंध में शिकायतों को सुना गया तथा समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए समझाया गया जिसमें 2 विवाहित जोड़े राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गये तथा अमेठी पुलिस को धन्यवाद दिया अमेठी पुलिस द्वारा उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी ।...

भदोही।करियाव बाजार में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जिलाध्यक्ष ने दिलाया भरोसा।

उत्तर प्रदेश, भदोही
करियाव बाजार में जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने उठाई आवाज, जिलाध्यक्ष ने दिलाया भरोसा।       राजनारायण यादव,/भदोही सुरियावा विकास खण्ड के करियाव, रामपुर संपर्क मार्ग से मुस्लिम बस्ती होकर गुजरने वाले सार्वजनिक मार्ग पर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार को गुस्साए ग्रामवासियों ने इस समस्या को लेकर अपना रोष जाहिर किया और अपनादल (एस) के जिलाध्यक्ष हरि लाल पाल को बुलाकर एक बैठक कर अपनी मांगें रखीं। ग्रामीणों ने नाली निर्माण, खड़ंजा बिछाने और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष हरि लाल पाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की दुर्दशा का जायजा लिया और ग्राम प्रधान से बात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से प्रधान को अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इ...

आजमगढ़।वार्षिक सम्मेलन में बीज व्यापारियों ने भरी हुंकार, कहा सारथी पोर्टल व्यवस्था बंद करें सरकार

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
वार्षिक सम्मेलन में बीज व्यापारियों ने भरी हुंकार, कहा सारथी पोर्टल व्यवस्था बंद करें सरकार उपेन्द्र कुमार पांडेय  आजमगढ़। जनपद के खुजिया स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में आयोजित आजमगढ़ बीज व्यापारी सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन में बड़ी संख्या में जुटे बीज व्यापारियों ने सरकार द्वारा लागू सारथी पोर्टल व्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरी। वही कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में बीज व्यवसाय में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन में शिरकत किए बतौर अतिथि प्रांतीय संरक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री संजय वर्मा, प्रांतीय मंत्री वसीम अहमद, प्रांतीय उपाध्यक्ष अवध राज गोस्वामी, प्रांतीय मंत्री दीनदयाल कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगठन संरक्षक ने कहा कि सरकार द्वारा यह जो सारथी पोर्टल व्यवस्था लागू की गई है इससे 75% व...

जौनपुर।विश्व के शीर्ष 2% पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पीयू की कुलपति को मिला पांचवीं बार स्थान

उत्तर प्रदेश, जौनपुर
विश्व के शीर्ष 2% पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पीयू की कुलपति को मिला पांचवीं बार स्थान • विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव भी सूची में शामिल  • स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत पॉलीमर प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, जब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह और रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली पॉलीमर वैज्ञानिकों की सूची में पांचवीं बार शामिल किया गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह सूची शोध गुणवत्ता, एच-इंडेक्स, साइटेशन और सह-लेखकों की संख्या जैसे वैज्ञानिक मानकों पर आधारित होती है। कुलपति ने पॉलीमर एवं बायोपॉलीमर नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ...

आजमगढ़।रास्ते पर अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी ।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
रास्ते पर अतिक्रमण से आवागमन में परेशानी । आजमगढ़। तहबरपुुुुर थाने के नुरुद्दीनपुर गांव में जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण से आने जाने में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले तहबरपुुुुर थाने के नुरुद्दीनपुर गांव में जाने के लिए गांव के खणजां लगा हुआ है। जिससे लोगों को आने जाने में सहुलियत होती थी। आरोप है कि गांव के कतिपय लोगों ने मार्ग पर चहार दीवारी, सोखता और मिट्टी पाटकर कब्जा कर लिया है। मार्ग अवरूद्ध हो जाने से बरसात का रास्ते पर जमा हैं। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत उपजिलाधिकारी से किया था। लेकिन प्रभाव हीन रहा । गांव के आनन्द राय, , प्रणव राय, अमित राय, मरेन्द्र राम, राजेश कुमार , प्रिंस राय, सुबेदार राम , अंजेश राय आदि ने सम्पूर्...