बलिया।शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन” :उपजिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार 

शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करें जतन” :उपजिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार 

 संजीव सिंह बलिया।स्कूल चलो अभियान रैली से बच्चों में जागरूकता से बच्चों में शिक्षा के प्रति सजगता एवं अभिभावकों-समाज में प्रोत्साहन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा के स्वामी विवेकानंद परिसर से ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नगरा रामप्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर बीईओ रामप्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि रवि कुमार को कैप, बैज, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समस्त एआरपी- आशुतोष कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, अभिषेक यादव, शशिकांत सक्सेना, मीना सिंह, संजीव सिंह, बच्चा लाल, दयाशंकर, सत्यप्रकाश सिंह, शिवकुमार आदि ने मुख्य अतिथि रवि कुमार, बीईओ एवं क्षेत्र पंचायत नगरा प्रतिनिधि अजय सिंह को माल्यार्पण, शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी ने नगरा ब्लॉक के सर्वाधिक नामांकन वाले पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण-पत्र, डायरी, कलम एवं माल्यार्पण से पुरस्कृत किया।बीईओ आरपी सिंह ने शिक्षकों से नामांकन बढ़ाने, बच्चों के ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक सोच एवं भविष्य की चुनौतियों से जूझने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

रैली प्राथमिक विद्यालय चचयां पर समाप्त हुई, जहां थाना नगरा प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, पंचायत प्रतिनिधि अजय सिंह एवं सीएम फेलो डॉ. प्रियंका यादव ने मां सरस्वती के चित्र का पटका अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निरीक्षक मिश्रा ने कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन को सफल बनाने का माध्यम है।कार्यक्रम में कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों को नवीन पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं, अल्पाहार दिया गया तथा शासन की निःशुल्क सुविधाओं पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश, ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’,राघवेंद्र प्रताप राही, राजीव नयन पांडेय, दयाशंकर राम, जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह ,मनोज सिंह, बृजेश, उमेश सिंह, विनोद भारती, राजकुमार यादव आदि शिक्षकों ने योगदान दिया। बीईओ रामप्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया। ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ एवं राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *