Sunday, February 15

Author: Rajnarayan

भदोही।सड़क और जलजमाव की समस्या, ग्रामीणों ने की नाली और मरम्मत की मांग।

उत्तर प्रदेश, भदोही
सड़क और जलजमाव की समस्या, ग्रामीणों ने की नाली और मरम्मत की मांग। भदोही /राजनारायण यादव   सुरियावां विकास खंड के चकचंदा कसियापुर प्रधानमंत्री मार्ग पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कस्तूरीपुर चौराहे से चकचंदा बस्ती के पास सड़क पर जल निकासी के लिए नाली न होने के कारण हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों बृजलाल यादव, रजनीश मिश्र, सुनील गौतम, अभय यादव और जियालाल गौतम ने प्रशासन से इस मार्ग पर तत्काल नाली निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि जलजमाव के कारण सड़क पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों को आवागमन में कठिनाई होती है। इसी तरह, करियांव बाजार से रामपुर जाने वाले मार्ग पर हरजूपुर के पास सड़क की स्थिति और भी दयनीय है। सड़क कई जगहों पर टूटी हुई है, जिसके क...

भदोही।कोछिया में कुश्ती दंगल में पहलवानो ने दिखाए दांव।

उत्तर प्रदेश, भदोही
कोछिया में कुश्ती दंगल में पहलवानो ने दिखाए दांव।   राजनारायण यादव/भदोही।  सुरियावां विकास खण्ड छेत्र के कोछिया ग्राम सभा मे हर वर्ष 5 अक्टूबर को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज कुश्ती दंगल व मेला हुआ जिसमें दूर दूर से आये पहलवानो ने अपना दाव कला प्रस्तुत किया । कोछियां,में आयोजित दंगल में अध्यक्ष-भोला नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष- प्रदीप कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष- अशोक कुमार उमर, संरक्षक-मो. रफीक ग्राम प्रधान, संयोजक- मुन्नरराम यादव (एडवोकेट) के देख रेख में दंगल सम्पन्न हुआ। सभी पहलवान अपने करतब और कला प्रतिभा का प्रयोग करते हुए दर्शकों को मनोरंजन किया। जिसमे मुन्ना पहलवान घोरावर ने मनोज पहलवान जौनपुर को पटखनी दिया वही मुलायम दिल्ली ने राजकुमार प्रयागराज को चित किया वही छोटेलाल पहलवान मिर्जापुर ने दिलावर पहलवान चंदौली को चित किया बजरंगी पहलवान अयोध्या ने उमेश जौ...

भदोही।बाइक अज्ञात वाहन से टकरा कर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत।

उत्तर प्रदेश, भदोही
बाइक अज्ञात वाहन से टकरा कर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत।    राजनारायण यादव / भदोही।  सुरियावां थाना क्षेत्र के बनकट के पास कस्तूरीपुर में बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना से गम्भी रूप से घायल।   सरकारी एम्बुलेंस से भदोही ले जाया गया हालत चिन्ता जनक । सुरियावां थाना के ग्राम सभा चकचन्दा निवासी महेंद्र कुमार यादव 35 वर्ष उर्फ राजा रेलवे में भदोही पी डब्लू आयी ऑफिस में कार्यरत थे आज शाम को अपने भदोही पी डब्लू आयी ऑफिस से अपने घर चकचन्दा आ रहे थे।   जैसे भदोही दुर्गागंज मार्ग पर बनकट से आगे बढ़े कस्तूरीपुर के पास पहुचे एक अज्ञात वाहन सामने से टक्कर मार दिया जिससे सड़क पर जा गिरे जिससे सिर में गम्भीर चोट लग जाने से बिहोश हो गए ।गम्भीर घायल में सरकारी एम्बु लेंस से भदोही ले गए । जहा डॉक्टरों ने मृत्यु घोसित कर दिए।मृतक को दो लड़का एक 15 वर्ष और दूसरा 6 वर्ष का व दो लड़की एक 12 वर्ष व दूसरी लगभ...

भदोही/सुरियावां।आयुष्मान कार्ड वितरण और कर्मचारियों का सम्मान।

उत्तर प्रदेश, भदोही
भदोही/सुरियावां।आयुष्मान कार्ड वितरण और कर्मचारियों का सम्मान।     राजनारायण यादव /सुरियावां भदोही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में आज चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के चार वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, आठ अन्य व्यक्तियों को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जिससे वे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। यह योजना वृद्धजनों और जरूरतमंदों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान, स्वास्थ्य केंद्र के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया। अरविंद यादव ईश्वर वर्मा, आशीष श्रीवास्तव राजेन्द्र यादव धीरज राज, सुरेश कुमार प्रवीण सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई। डॉ. अ...

भदोही।मोढ़ में समाजसेवी ने कराया कीचड़ साफ, ग्रामीणों को मिली राहत ।      

उत्तर प्रदेश, भदोही
मोढ़ में समाजसेवी ने कराया कीचड़ साफ, ग्रामीणों को मिली राहत ।       राजनारायण यादव/भदोही   सुरियावां विकास खंड के चकजीवरानी में मोढ़ बाईपास से जाने वाले मार्ग पर जमा कीचड़ युक्त पानी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रखी थीं। नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंचने के लिए लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत की, प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस मार्ग की दुर्दशा के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच, समाजसेवी राम कृष्ण यादव ने पहल करते हुए मजदूरों की मदद से मार्ग पर जमा कीचड़ और पानी को साफ करवाया। इस कार्य से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। राम कृष्ण यादव ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को ऊंचा कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर वर्ष बारिश में पान...