Sunday, February 15

Author: Ashutosh Sharma

बदायूँ।टाटा पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, वजीरगंज -वगरैन मार्ग पर हुआ हादसा 

बदायूँ।टाटा पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, वजीरगंज -वगरैन मार्ग पर हुआ हादसा 

उत्तर प्रदेश, बदायूं
टाटा पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, वजीरगंज -वगरैन मार्ग पर हुआ हादसा  बदायूं। आज कोहरा अधिक होने के कारण वजीरगंज वगरैन मार्ग पर सैदपुर के निकट टाटा 407 और पिकअप में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह को और अधिक होने के कारण वजीरगंज वगरैन मार्ग पर सैदपुर के निकट टाटा 407 और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी तेज थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए। ‌ घटना में पिकअप चालक 19 वर्षीय विनोद पुत्र अखलाक निवासी कुर्वी की मौत हो गई। वही टाटा 407 के चालक गंभीर रूप से घायलहो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां विनोद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानवीन में जुट गई है। विनोद की मौत से पूरे गांव में शोकव्...
बदायूँ।सहसवान पुलिस ने दस किग्रा डोडा छिलका सहित दो को किया गिरफ्तार

बदायूँ।सहसवान पुलिस ने दस किग्रा डोडा छिलका सहित दो को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, बदायूं
सहसवान पुलिस ने दस किग्रा डोडा छिलका सहित दो को किया गिरफ्तार बदायूं। जनपद के कोतवाली सहसवान पुलिस ने 10.388 किग्रा डोडा छिलका सहित दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व प्रभारी थाना सहसवान के नेतृत्व में मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पुलिस द्वारा आज दो अभियुक्तो राहुल पुत्र मांगीलाल निवासी ग्राम भगवानपुरा थाना पारोली जनपद भीलवाडा राजस्थान एवं जिया गौड पुत्र मांगू गौड निवासी जोडडास कालोनी थाना प्रतापनगर जनपद भीलवाडा राजस्थान को मय 10 किग्रा 388 ग्राम डोडा सहित गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...
बदायूँ।अपराध समीक्षा गोष्ठी में‌ एसएसपी ने कसे अधीनस्थों के पेंच

बदायूँ।अपराध समीक्षा गोष्ठी में‌ एसएसपी ने कसे अधीनस्थों के पेंच

उत्तर प्रदेश, बदायूं
अपराध समीक्षा गोष्ठी में‌ एसएसपी ने कसे अधीनस्थों के पेंच बदायूं। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए एवं जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही सैनिक सम्मेलन व पुलिस कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और समस्त थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियो के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश दिए गए। थानो पर आने वाले शिकायत कर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। लुटेरे, च...
बदायूँ।उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

बदायूँ।उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

उत्तर प्रदेश, बदायूं
उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह बदायूँ। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनातर्गत शनिवार को पूनम लान बदायूं में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बी एल वर्मा माननीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं श्रीमती गुलाब देवी माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री बदायूं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। उक्त कार्यक्रम में चयनित चयनित जोड़ो 225 के सापेक्ष 213 जोड़े उपस्थित रहे जिसमें 8 मुस्लिम, 37 बौद्ध एवं 168 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है और यह अपने आप में एक स्वाभिमान की बात है। उत्तर प्रदेश द्वार...
बदायूँ।16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम ने दिलाई शपथ

बदायूँ।16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम ने दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश, बदायूं
16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम ने दिलाई शपथ बदायूँ। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।  डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा सिगनेचर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग व दिव्यांगजन मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अर्न्तगत बीएलओ स...
बदायूँ।लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली महिला की तलाश में बदायूं में पुलिस की दबिश

बदायूँ।लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली महिला की तलाश में बदायूं में पुलिस की दबिश

उत्तर प्रदेश, बदायूं
लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली महिला की तलाश में बदायूं में पुलिस की दबिश (आशुतोष शर्मा)बदायूं। जनपद में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। मोटी रकम लेकर लुटेरी दुल्हन से शादी करने वाली महिला की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी‌है। इधर शादी के चंद दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन रूपए और जेवरात लेकर घर से फरार होने की ताक में थी, तभी उसे पकड़ लिया गया,पुलिस ने उसे पति को सौंप दिया है।‌ इस प्रकार के शादियां कराने वाली महिला पुलिस के हाथ लगती है तो अन्य और लुटेरी दुल्हन के राज खुल सकते हैं। अभी हाल ही का मामला संभल जिले के चंदौसी तहसील के गांव पतरौआ का है। यहां से शादी के चंद दिन‌ बाद ही लुटेरी दुल्हन रुपए जेवरात लेकर घर से फरार होने की ताक में थी,‌तभी उसे पकड़ लिया गया। यह पूरा प्रकरण जब कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आया तब पुलिस ने कड़ाई की तो इस प्रकार के चार और मामले प्रकाश में आए।चारों...
बदायूँ।मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने की आर्थिक मदद

बदायूँ।मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने की आर्थिक मदद

उत्तर प्रदेश, बदायूं
मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने की आर्थिक मदद (आशुतोष शर्मा)बदायूं । उझानी के कुंडा नरसिंह गांव में मेंथा फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की मौत के बाद परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। वही परिवार आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा है। वज़ह कमाने वाला असमय काल के गाल में समा गया। आर्थिक मदद नहीं मिली। उनके परिवार की माली हालत देखते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कई नेताओं ने जोगेन्द्र के घर आकर शोक व्यक्त किया, लेकिन आर्थिक सहयोग करने के लिए पीछे रहे। ज्ञात‌हो कि पिछले दिनों उझानी की मेंथा फैक्ट्री में थाना मुजरिया के गांव बसावनपुर निवासी सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। जिसके न्याय के लिए परिजन लड़ाई लड़ रहे हैं।  मृतक जोगेंद्र के घर...
बदायूँ।कार के नीचे फंसा युवक,कई किलोमीटर तक घिसटता रहा

बदायूँ।कार के नीचे फंसा युवक,कई किलोमीटर तक घिसटता रहा

उत्तर प्रदेश, बदायूं
कार के नीचे फंसा युवक,कई किलोमीटर तक घिसटता रहा बदायूं। जनपद में दिल दहला देने वाली घटना हुई। कार के नीचे फंसा युवक‌ कई किलोमीटर तक घिसटता रहा। इस दिल दहलाने वाली घटना‌ से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव कार के नीचे फंसकर करीब आठ किलोमीटर तक घिसटता रहा। पीछे चल रहे वाहन चालक ने जब कार सवार को इसकी जानकारी दी, तब कार रोकी गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस तुरंत पहुंची। पुलिस ने शव को कार के नीचे से बाहर‌‌ निकलवा कर कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दिल दहलाने वाली घटना‌ से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।...
बदायूँ।फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

बदायूँ।फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

उत्तर प्रदेश, बदायूं
फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  बदायूं। आज विकास खंड उसावा में ग्राम पंचायत प्रधानों को दो दिवसीय डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर डिजिटल सशक्तिकरण की ओर प्रधानों का एक कदम विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास खंड उसावा के सभागार में आयोजित किया गया प्रशिक्षण को प्रशिक्षक अशोक तोमर एवं अदिति रस्तोगी ने दिया।  राज्य प्रशिक्षक पंचायती राज अशोक तोमर द्वारा डिजिटल साक्षरता का उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला, ग्राम पंचायत प्रधानों को मोबाइल साक्षरता, ईमेल को देखना, डिजिटल अरेस्ट ,साइबर फ्रॉड, ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब आदि के विषय में वास्तविक जानकारी एवं सावधानी कर और लिंक के माध्यम से लेनदेन करना एवं लिंक को जनरेट करना, पीएमएस, ई ग्राम स्वराज जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से प्रधानों को समझाया गया। प्रशिक्षण में प्रश...
बदायूं।गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया।

बदायूं।गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया।

उत्तर प्रदेश, बदायूं
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया। बदायूं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में 26 जनवरी की परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। रिहर्सल परेड मंच संचालन पूर्व प्रतिसार निरीक्षक " शसुमेर सिंह‌ व निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र सिंह‌ द्वारा परेड का संचालन किया गया जिसमें द्वितीय उपनिरीक्षक आदर्श तिवारी व तृतीय महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह परेड कमाण्डर सहित सम्पूर्ण परेड प्रतिभागियों द्वारा आज उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। गणतन्त्र दिवस पर स्कूल व कॉलेज द्वारा आयोजित होने वाले प्रोग्राम पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न स्कूल से आये छात्र-‌छात्राओं द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । वरिष्ठ अधिका...