बदायूँ।होली व रमजान के अवसर पर कानून,शान्ति व्यवस्था बनाये रखे-एसएसपी 

होली व रमजान के अवसर पर कानून,शान्ति व्यवस्था बनाये रखे-एसएसपी 

 बदायूं। डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में आगामी त्योहार होली व रमजान के अवसर पर कानून, सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की है। जनपद में 02 जोन 06 सेक्टर 21 सब-सेक्टर बनाये गये हैं। नगर जोन प्रभारी श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात जोन प्रभारी डा0 हृदेश सिंह कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नियुक्त किये गये हैं। सेक्टर का दायित्व क्षेत्राधिकारीगण को सौंपा गया है। प्रत्येक सेक्टर में फायर टेंडर मय पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। 21 सब- सक्टरों में डेढ हजार पुलिस कर्मी व 21 क्यूआरटी तैनात की गई हैं।

संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल क्यूआरटी और पीएसी तैनात किए गए हैं। हॉटस्पॉट चिह्नित कर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा सके रहे।

 संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों की सहायता से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुचलके से पाबन्द कराया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सर्तक दृष्टि रखी जा रही है साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काउ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी अतः सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काउ पोस्ट न डालें व किसी प्रकार की अफाह न फैलाएं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों एवं हुड़दंगियों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें एवं असमाजिक तत्वों की सतर्क निगरानी की जायेगी। सभी थाना मोबाइल, यातायात पुलिस व पीआरवी वाहनों को भी लगातार क्षेत्र के भ्रमणशील रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर ग्राम सुरक्षा समितियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग आयोजित कर लोगों को पुलिस सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *