बिसौली के गांव में रात को बंदरों के झुंड के बीच मिला नवजात
(आशुतोष शर्मा)बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के तारापुर गांव में रात में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की छत पर नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक छाया ने बताया कि छत से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर पहुंची तो वहां बंदरों के झुंड के बीच एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर वह दंग रह गई। कुछ लोगों को मानना है कि नवजात शिशु को बंदर उठाकर ले आए और छत पर ले जाकर रख दिया। नवजात शिशु को बंदरों का झुंड चारों तरफ से घेरे हुए था।

