शादी का झांसा देकर युवक ने किया बलात्कार और दुराचार
बदायूं। जनपद के कोतवाली बिसौली में शादी का झांसा देकर युवक ने बलात्कार किया। युवती से शादी ना करने पर युवक की शादी कुछ घंटों पहले युवक पर एफआईआर दर्ज कराई।
बदायूं में एसएसपी डाॅ.ब्रजेश कुमार सिंह के यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंची युवती के शिकायती पत्र के आधार पर बिसौली कोतवाली में एक आरोपी युवक’ के खिलाफ दुराचार और उसकी शादी रूकवाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
कोतवाली बिसौली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक,युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है। कि वह जिले में थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि वह साल 2018 में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (G.N.M.) की छात्रा थी ,और बरेली से ये डिप्लोमा कर रही थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी कुलदीप थाना बिसौली से हुई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान युवती आरोपी कुलदीप के घर पर कई बार गई और वहां रूकी। युवती का कहना है कि कुलदीप के सभी परिवार वाले और उसके जीजा उसे भलीभांति जानाते हैं। युवती और युवक में इस बीच लव अफेयर शुरू हो गया। लेकिन कुलदीप के जीजा उसकी बहन इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि कुलदीप अलग जाति से है और मैं अलग जाति से हूँ।लिहाजा उसके परिवार औरजीजा-जीजी इस रिश्ते को पंसद नहीं करते थे।
युवती का आरोप है कि आरोपी कुलदीप उसे बाहर घुमाने के बहाने होटलमें ले गया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का दावा है इसके प्रमाण के तौर पर उसके पास फोटो और वीडियो उपलब्ध है। कुलदीप शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। अब वह एक या दो दिन में दूसरी लड़की से शादी करने जा कर रहा है। युवती ने कुलदीप की शादी रूकवाने, दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
























