Thursday, December 18

बलिया के संजय यादव सहित प्रदेश के 75 शिक्षकों को मिला पर्यावरण सम्मान

बलिया के संजय यादव सहित प्रदेश के 75 शिक्षकों को मिला पर्यावरण सम्मान

 संजीव सिंह बलिया।बेसिक एजुकेशन मूवमेंट आफ इंडिया, भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रान्त (भारत) एवं मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय के सभागार में पर्यावरण शिक्षा एवं इको क्लब की उपयोगिता विषय पर आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर के यशस्वी सांसद मा0 विजय कुमार दूबे जी, विशिष्ट अतिथि मा0 जयप्रकाश सैनी कुलपति, मदन मोहन प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं मुख्य वक्ता प्रो0 बृजेश कुमार पाण्डेय सम्पर्क प्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रान्त, डॉ राजेश कुमार शर्मा अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट आफ इंडिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आ0 चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी कुल सचिव मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर ने की।

  कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो से चयनित 75 शिक्षकों सहित बलिया जनपद के कम्पोजिट विद्यालय सवन, चिलकहर पर कार्यरत अध्यापक डॉ संजय कुमार यादव को पर्यावरण सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मा0 विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा इको क्लब अभियान पर्यावरण को बचाने एवं आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के सचेतक का कार्य करेगा, इस देश के प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण की महत्ता समझाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वह अपनी भूमिका को बखूबी निभाएगा। प्रो0 बृजेश कुमार पाण्डेय जी ने पौधे को खरीद कर लगाने नहीं वरन अनुचित जगह उगे पौधे को उचित स्थान पर लगाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कुल सचिव चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *