Friday, December 19

बलिया।नगरा भाजपा मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता 

नगरा भाजपा मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता 

 ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल ईकाई के अध्यक्ष के चुनाव के लम्बे समय के बाद मण्डल के 15 पदाधिकारी व 45 कार्यकारिणी के सदस्यों का गठन होते ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में चल रहे चुनाव प्रक्रिया में नगरा मण्डल में 16 पदाधिकारियों को मिला कर कुल साथ पूरी 61 सदस्यीय मण्डल समिति में अध्यक्ष सुर्य प्रकाश सिंह पप्पू, एक को छोड़कर छ: उपाध्याय में धर्मराज सिंह विक्की, दीपक कुमार, फतेहबहादुर सिंह, दिलीप चौहान, राजेश पाण्डेय व दो महामंत्री में संतोष कुमार पाण्डेय, चन्द्र भूषण सिंह एवं छ: मन्त्री में प्रतिभा सिंह, कृष्ण कुशवाहा, अजीत राजभर, गौरव सिंह, जयनाथ उर्फ गुड्डू पाण्डेय, निर्मला राजभर, सहित एक कोषाध्यक्ष शशि जायसवाल को चुना गया है। इनके अतिरिक्त छ: पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश बिहारी सिंह, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू, पृथ्वी पाल सिंह, अरविन्द सिंह, उमाशंकर सैनी सहित 45 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इस तरह मण्डल की पूरी 61 की कार्यसमिति बन कर तैयार हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *