Thursday, December 18

जौनपुर।जौनपुर में भाजपा कार्यशाला में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा।

जौनपुर में भाजपा कार्यशाला में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा।

जौनपुर।सीहीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मछलीशहर जिला संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति देश की बागडोर संभालता है, तो वह भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ ही आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करता है। उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं की सफलता को रेखांकित किया।

उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आधुनिकीकरण के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए तेजस विमान, अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, और स्वदेशी युद्धपोतों का उल्लेख किया। साथ ही राफेल, ड्रोन टेक्नोलॉजी, और डिफेंस एक्सपोर्ट में आई बढ़ोत्तरी को भी भारत की बढ़ती सैन्य ताकत का प्रमाण बताया।

आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने धारा 370 के हटने, नक्सलवाद में कमी, और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों को ऐतिहासिक कदम बताया।

जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ज़रिए गरीबों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की बात कही।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है — सड़क, रेल और हवाई नेटवर्क, स्मार्ट सिटी, और भारतमाला परियोजना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने सरकार की 11 वर्षों की यात्रा को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों की जानकारी दी और उन्हें जन-जन तक इन उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर ब्रह्मदेव उपाध्याय, विजय कुमार पटेल, राकेश शुक्ला, पूजा श्रीवास्तव, रमेश यादव, श्यामदत्त दुबे, कमलेश सिंह, स्कन्द पटेल, संतोष मिश्रा, धनंजय कश्यप, अखिल प्रताप सिंह, संतोष जायसवाल, सुदर्शन सिंह, रणविजय सिंह, मोहन राजभर, मनोज जायसवाल, शैलेश गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *