
इस्माइल अंसारी चुने गए खलारी प्रखंड राजद अध्यक्ष
विनीत कुमार, रांची, झारखंड।
रांची जिला के खलारी प्रखंड राजद नेताओ और कार्यकर्ताओ ने प्रखंड कमेटी गठन को लेकर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान के आवासीय कार्यालय मोहननगर मे सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष इस्माईल अंसारी ने किया। जिला महासचिव सुदेश्वर ठाकुर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रुप में उपस्थित हुए। इन्होंने बारी-बारी से सभी नेताओ से बात किया। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि पुन: इस्माईल अंसारी कार्य कुशलता को देखते हुए प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इनके नाम का प्रस्ताव पर मिथिलेश पासवान एवं सर्मथन प्रोफेसर गजेंद्र यादव और सागर राम ने किया। इस दौरान प्रो.गजेंद्र यादव, सागर राम,सुदेश्वर ठाकुर, मिथिलेश पासवान ने अपने विचार व्यक्त किए। निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष इस्माईल ने नेताओ एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओ ने हम पर पुन:विश्वास व्यक्त किया है,मैं इनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मैं आप सबों को विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड सरकार में श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव से 8जून को मिलकर श्रेत्र की समस्याओ से अवगत कराऊंगा।
इस अवसर पर रणजीत कुमार,रेयाज अंसारी, अल्ताफ, संजय कुमार, जाकिर अंसारी, बाबुल लोहरा,नसीम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

