Sunday, February 15

बलिया।समर कैम्प- कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज:- छात्रों को मिल रहा व्यावहारिक ज्ञान।

समर कैम्प- कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज:- छात्रों को मिल रहा व्यावहारिक ज्ञान।

 संजीव सिंह बलिया। जनपद के विकास खण्ड बैरिया में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज में विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन शिविर चल रहा है।इस कैंप में बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैम्प में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के अलावा रोचक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल का विकास हो सके । इसी क्रम में शिविर में शनिवार को विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कैम्प में जीवन ज्योति एवं संजीव तिवारी ने छात्रों को किचन ड्रेस, एप्रन और टाई के साथ फल संरक्षण एवं आचार बनाने की विधि बताई।इनका का कहना है कि इसशिविर से छात्रों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *