Sunday, December 21

आजमगढ़।अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन कांग्रेस पदाधिकारी ने बड़े धूम-धाम से मनाया

अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन कांग्रेस पदाधिकारी ने बड़े धूम-धाम से मनाया

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 आजमगढ़।प्रसिद्ध मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर का जन्म दिवस जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय के निर्देशन से जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का संचालक निवर्तमान उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने किया, उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर 18वीं सदी में मालवा राज्य पर शासन किया न्याय प्रिय समाज सुधारक के रूप में उनकी पहचान आज भी बनी हुई है, अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष रियाज़ुल हसन ने बताया कि उनका जीवन समाज सुधारक गति विधियो पर केंद्रित था अपने पति खंडेवाल होल्कर की मृत्यु के बाद उन्होंने शासन सत्ता संभाल तत्कालीन माहौल में कुआं, तालाब, धर्मशाला, मंदिरों का निर्माण, नदियों पर घाट बनवाकर उन्होंने जनता की सेवा में अपना जीवन बिताया शिक्षा, सुरक्षा पर उनका विशेष ध्यान रहा गरीबों महिलाओं को सुधारने का उनका प्रयास सराहनी रहा, इस अवसर पर पूर्णमासी प्रजापति, देव मुनि प्रसाद राजभर, शीला भारती महिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा , बालचन्द राम, बृजेश पांडेय प्रदीप यादव, सुनील कुमार राजभर, नारायण, शंभू शास्त्री, मुशीर अहमद,समीर अहमद, मुन्नू मौर्य, राम प्यारे यादव,आदि लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *