
बाल योग स्टंट कलाकार वैभव बिंद और अंकिता कुमारी का भदोही में प्रथम आगमन पर किया गया जोरदार स्वागत।
शरद बिंद भदोही
भदोही,दुर्गागंज।अभोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनकपुर में नायब बिंद धावक की अध्यक्षता में सम्मान समारोह किया गया। जहां आजकल की युवा पुरी व बच्चों के द्वारा हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो पिक्चर आज देखने का लत पड़ गया है बच्चों से मोबाइल छीन लिया जाए तो वह रोने लगता है वही वैभव कुमार बिंद एवं अंकिता कुमारी बिंद बाल योग/स्टंट कलाकार चन्दौली अपने हैरतंगेज कारनामे से सोशल मीडिया युटुब फेसबुक पर लाखों लोग दीवाने है।उन बच्चों के भदोही जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया और *वैभव कुमार बिंद एवं अंकिता कुमारी बिंद बाल योग स्टंट कलाकार की अनोखी स्टंट* करने वाली प्रतिभाओं के लिए डॉ जे एस बिंद एवं डॉ मिथिलेश कुमार बिंद के द्वारा संयुक्त रूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। और बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दिया गया। इस मौके पर विवेक कुमार जेई,साहब लाल आर्मी मैन, डॉ राजेश, राम मिलन, बिंदु देवी, मनोज, जय सिंह सरकार, लाखों बिंद, नन्द लाल मास्टर,, रोहित कुमार, मोहन, शिवमिलन, राज कुमार, प्रदीप, राकेश कुमार प्रधानाचार्य, सच्चिदानंद, बीरेंद्र, विजय कुमार बिंद , सोहन लाल संगम लाल बिंद आदि लोग मौजूद रहे।
























