
जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ के तत्वाधान मे ग्राम न्यायालय लालगंज द्वारा सचल न्यायलय का शुभारम्भ
राम प्रसाद मिश्र लालगंज आजमगढ
जिला एवं सत्र न्यायालय आजमगढ के तत्वाधान मे ग्राम न्यायालय लालगंज द्वारा सचल न्यायलय का शुभारम्भ सोफीपुर गांव से किया गया । ग्राम न्यायालय लालगंज आजमगढ़ के न्यायाधिकारी पुनीत मोदन दास ने बताया कि चार मुकदमे चिन्हित किये थे । जिसमे तीन मुकदमो का निस्तारण किया गया। एक मुकदमा मे सुलह के लिए वार्ता की गयी । सचल न्यायलय का उददेश्य है। बुजुर्ग , दिब्याग , पर्दानशीनो जो किन्ही करणो से न्यायालय नही पहुंच पाते है। मुकदमा वहुत दिनो से चल रहा है। न्याय दिलाने के लिए न्यायालय चला गांव की ओर। वादी – प्रतिवादी गांव मे न्यायालय के सामने बात कर सकते है। जिससे मुकदमो का निस्तारण हो सकता है। समझौता कराने की कड़ी अधिवक्ता हो सकते है। ग्राम न्यायालय लालगंज न्यायाधिकारी ने कहा कि हर सचल न्यायालय कम से कम एक मुकदमे का निस्तारण हो। जिससे सचल न्यायालय चलाने के आदेश का पालन हो सके । इस असवर पर पेशकार ज्वाला प्रसाद , लिपिक सादिक हुसैन , कोर्ट नाजिर विजय कुमार कुशवाहा , दिनेश यादव प्रधान , दुर्गेश राय , धर्मेन्द्र यादव , राजेश यादव , उमेश यादव , लक्ष्मीकात राय , फिरतूराम , फेकू राम , अजय यादव सहित अन्य ग्रामीण व अधिवक्ता उपस्थित रहे।























