Monday, December 22

जौनपुर।बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सम्मेलन को किया संबोधित

बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सम्मेलन को किया संबोधित

जौनपुर।बदलापुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड महराजगंज स्थित सभागार में आज “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान” के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों एवं महिलाओं के लिए एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, त्याग, सेवा और समर्पण की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण और धर्म के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए।

कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जनपद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, बबलू चौहान, लवकुश सिंह, उमा प्रताप सिंह, देवी प्रसाद मिश्र व आनंद प्रकाश उपाध्याय सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त बनाने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *