
महिला सिपाही का पति निकला शातिर चेन स्नेचर बुलेट पर फर्राटे भरकर करता था स्नेचिंग पुलिस ने पकड़ा
मुजीब खान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जो खुलासा किया वह काफी चौंकाने वाला है क्योंकि चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि जनपद अयोध्या में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी का पति निकला पत्नी ड्यूटी करती थी और अपनी बुलेट पर पुलिस का लोगो लगाकर दिनभर फर्राटे भरता हुआ चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था फिलहाल पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में विगत 22 मई को महिला से लूटी गई चेन भी बरामद की है।
बीती 22 मई की दोपहर सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी निवासी महिला कृष्णा देवी लोकबंधु अस्पताल रोड पर जेबी स्काई हिल्टन के पास अपने देवर के घर जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उनकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो टीमों को छानबीन में लगाया। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर 27 मई शाम को आरोपी शुभम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले इलाके की रेकी करता था। फिर अकेली महिला को देखकर वारदात को अंजाम देता था। उसने बताया कि लूटी गई चेन अपनी पत्नी को वापस देने के लिए चोरी की थी। क्योंकि कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी की सोने की चेन पहनकर मंदिर गया था जो वहां खो गई। पुलिस जांच में ये भी पता चला कि शुभम 2016 से 2019 तक एक ज्वेलरी शॉप में सेल्समैन था। बाद में उसने खुद की दुकान खोली लेकिन घाटे में जाने के कारण उसे बंद करना पड़ा। आरोपी ने ये भी बताया कि जनवरी 2025 में उसने एक बुलेट बाइक खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल वह लूटपाट में करता था। खास बात यह है कि आरोपी की पत्नी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और फिलहाल अयोध्या में पोस्टेड है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी की सोने की चेन एक मंदिर में गिर गई थी जो आरोपी ने पहनी थी। अपनी गलती सुधारने और पत्नी को वही चेन वापस देने के दबाव में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
























