
न्यायालय में धोखाधड़ी पहले भाई के नाम से जेल गया फिर भाई का नाम प्रयोग करके ले ली जमानत दो गिरफ्तार
शरद बिंद
भदोही । जनपद के थाना गोपीगंज में पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पहले तो भाई के नाम से जेल चला गया और भाई ने उसका नाम लेकर उसकी जमानत करवा ली बाद में पुलिस तफ्तीश में सच खुलकर सामने आ गया।
जनपद के थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर विगत 17 मार्च 2023 को वध हेतु ट्रक से पशु ले जाते हुए सलमान पुत्र जुम्मन बंजारे निवासी ग्राम हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी शोएब कुरैशी पुत्र हनीफ कुरैशी निवासी चमरौवा थाना सज्जादनगर जिला रामपुर को गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था। पुलिस की पूछताछ में सलमान पुत्र जुम्मन उपरोक्त द्वारा अपना नाम व पता फिरोज उर्फ जुम्मान बंजारे पुत्र फुल्लू निवासी हेमपुर टाडा थाना मेगंलगंज जनपद लखीमपुर खीरी बताया गया, तथा सलमान द्वारा फिरोज के नाम पर ही दिनांक 19.8.2023 को न्यायालय से जमानत लिया गया था। परन्तु बाद में विवेचना व जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि सलमान पुत्र जुम्मन द्वारा अपने छोटे भाई फिरोज का नाम बता कर जेल में गया है तथा उसी का नाम प्रयोग कर न्यायालय से जमानत भी ले लिया गया है। अपने छोटे भाई का नाम बता कर न्यायालय से जमानत लेने वाले समलान पुत्र जुम्मन व अनुचित रूप से जमानत लेने वाले दो जमानतदारों.साबिर पुत्र नन्हे व महबूब पुत्र बल्ली के विरुद्ध थाना गोपीगंज पर मुकदमा दर्ज किया था । न्यायालय से अनुचित तरीके से जमानत लेने के सम्बंध में थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अनुचित रूप से जमानत लेने वाले दो जमानतदारों को ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायलय किया गया।
























