Monday, February 16

जौनपुर।नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को बदलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को बदलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

जौनपुर।जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री विवेक सिंह के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना बदलापुर के उपनिरीक्षक रामसुन्दर मौर्य, कांस्टेबल इन्द्रराज विश्वकर्मा और महिला कांस्टेबल कामिनी सिंह की टीम ने रविवार को  पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित निषाद उर्फ रामू पुत्र अभयराज निषाद उर्फ पुटैनी निवासी रामकोला, थाना महराजगंज (हाल पता ग्राम बबुरा, थाना बदलापुर) को सरोखनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज था, जिसकी तफ्तीश के दौरान पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *