
पूर्व IAS अभिषेक सिंह को कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान , जौनपुर का नाम किया रोशन
जौनपुर।पूर्व IAS अधिकारी और अभिनेता अभिषेक सिंह को प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक सिंह की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जौनपुर की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान है।
अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक सेवा से अभिनय की दुनिया तक का सफर तय करते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि जुनून और लगन के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सिविल सेवा में रहते हुए उन्होंने ईमानदारी और कर्मठता से देश की सेवा की, और फिर अपने भीतर के कलाकार को मंच दिया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी और सम्मान से यह स्पष्ट हो गया है कि छोटे शहरों से निकले सपने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पा सकते हैं। अभिषेक सिंह की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
इस सम्मान के बाद पूरे जिले में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। जौनपुरवासियों के लिए यह क्षण हमेशा यादगार रहेगा।
























