
ऑपरेशन सिन्धूर के तहत निकली गई शौर्य तिरंगा यात्रा , ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
शरद बिंद भदोही
भदोही,दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के दानुपुर बाजार में मंगलवार को भारतीय सेना के पराक्रम को देखते हुए तीन किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकली गई। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सेना के समर्थन में निकली गई तिरंगा यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगज पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। हाथो में तिरंगा और सैकड़ो लोग बाइक लेकर यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरा इलाका गूँजायमान हो गया।
दानूपुर बाजार त्रिमुहानी से तिरंगा यात्रा निकाली गई और शहीद झूरी सिंह स्मारक परऊपुर में पहुँचकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। भारतीय जनता पार्टी अभोली मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा दानूपुर से परऊपुर पहुचकर समाप्त हुई।
इस मौके पर विनय कुमार पांडेय,पिंटू सिंह,मंगल सिंह,अभिषेक सिंह,नीरज कुमार,लालचन्द्र बिंद,बाबूराम बिंद आदि मौजूद रहे।

