Monday, February 16

लखनऊ।नाबालिग बेटी ने बायफ्रेंड के साथ मिल मां का गला रेत कर दी हत्या घटना को रेप की घटना दिखाने को रचा ड्रामा

नाबालिग बेटी ने बायफ्रेंड के साथ मिल मां का गला रेत कर दी हत्या घटना को रेप की घटना दिखाने को रचा ड्रामा

करती थी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार मां बन रही थी रोड़ा इस लिए उसे रस्ते से हटाने को दिया घटना को अंजाम

प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

लखनऊ ।जनपद में एक नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां के साथ इसी घटना को अंजाम दिया जिसे कोई सोच भी नहीं सकता उसने प्रेमी के साथ मिलकर पहले मां का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद प्रेमी को वहां से भगा दिया और खुद सड़क पर टहलने लगी यहां तक कि उसने मां के शव के कपड़े उतार कर उसके पास शराब की बोतल ग्लास नमकीन इत्यादि भी डाल दिया जिससे घटना रेप के बाद हत्या की लगे लेकिन पुलिस की जांच के आगे बेटी के सारे मंसूबे फेल हो गए और मामले का खुलासा हो गया।

जानकारी के अनुसार जनपद थाना चिनहट के ग्राम सेमरा में रहने वाली उषा सिंह की 15 साल की बेटी को अपने घर से करीब 400 मीटर दूर रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का दूसरे समुदाय को होने की वजह से उषा सिंह को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था। इसी बीच एक साल पहले उषा की बेटी उस लड़के के साथ घर से भाग गई।

इसके बाद उषा सिंह ने लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लड़की को बरामद कर पुलिस ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया। बस यहीं से मां-बेटी के बीच दुश्मनी शुरू हो गई। इसी को लेकर बीती 18 मई की आधी रात बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवती ने अपना शातिर दिमाग चलाते हुए घटना को रेप के बाद हत्या और लूट की घटना में बदलने को साजिश रचते हुए मां के कपड़े उतारे, बगल में शराब की बोतल रखी और छत पर जाने वाला दरवाजा खोल दिया फिर छत पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस पर पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आए। तब लड़की ने रोते-चिल्लाते कहा- बदमाशों ने मेरी मां को मार डाला। उसके बाद मामा रवि को फोन करके कहा- मां उठ नहीं रही है। जल्दी आ जाओ। लड़की के मामा रवि को बहन उषा निर्वस्त्र अवस्था में खून से लथपथ मिली। उन्होंने पुलिस बुलाई। मौके से पुलिस को एक शराब की बोतल भी मिली। पुलिस ने लड़की से पूछताछ शुरू की, तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया। कहने लगी- मां के एक परिचित अक्सर घर आते थे। यहीं पर शराब पीते थे। उसने मां को चरित्रहीन साबित करके परिचितों को फंसाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने कहा- लड़की की मां बहुत शरीफ थी। जिस पर जब पुलिस ने युवती से कड़े लहजे में पूछताछ शुरू की तो उसने सारा राज उगल दिया । पुलिस ने युवती को कस्टडी में लेकर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *