Wednesday, December 17

जौनपुर।समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास: गीता बिंद

समूह से होता है महिलाओं का सर्वांगीण विकास: गीता बिंद

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

जौनपुर। विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार को महिलाओं की समस्याओं को लेकर एक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “समूह के माध्यम से महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है, महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार बालिकाओं से अधिक बालक यौन शोषण का शिकार होते हैं। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यौन शोषण की घटना पीड़ित के मन पर उम्र भर का प्रभाव छोड़ सकती है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव यादव ने आयुष्मान भारत योजना समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बाल पुष्टाहार अधिकारी सुरेश यादव और महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।महिलाओं से प्राप्त शिकायती पत्रों को सीडीएम सदर न्यायिक अर्चना देवी ने संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने सभी अतिथियों को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। संचालन बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सूर्य प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत संजय यादव, अवधेश तिवारी, एडीओ आईएसबी राकेश कुमार, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार, सचिव मो. शाहिद, विनोद कुमार, अजय यादव, भोले यादव, बीपीएम सुजीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *