Sunday, February 15

बलिया।CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 93.66% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: 93.66% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

अमर बहादुर सिंह बलिया। शहर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 93.66% विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है।

CBSE द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 95% से अधिक लड़कियां परीक्षा में सफल रहीं, जो लड़कों की तुलना में 2.37% अधिक है। यह अंतर न केवल लड़कियों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी और जागरूकता को भी रेखांकित करता है।

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षाविदों और अभिभावकों ने भी संतोष जताया है। इस साल भी डिजिटल पढ़ाई और चुनौतियों के बावजूद छात्रों ने शानदार परिणाम दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

CBSE ने यह भी जानकारी दी है कि छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *