
जातीय जनगणना करायें जाने के निर्णय से खुश सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने पी एम को धन्यवाद ज्ञापित किया
राम प्रसाद मिश्र लालगंज आजमगढ़ । एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के ऐतिहासिक निर्णय से लोग खुश हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र प्रेषित करने के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर, अरविंद राजभर विधानसभा अध्यक्ष लालगंज, जगदीश राजभर जिला प्रभारी आजमगढ़, राम विजय सिंह एडवोकेट लालगंज, संजय राजभर प्रदेश महासचिव, फौजदार राजभर जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़, मदन मोहन राजभर ब्लॉक अध्यक्ष ठेकमा, बृजमोहन राय उप जिला अध्यक्ष आजमगढ़, धर्मराज राजभर ब्लॉक अध्यक्ष पाल्हना, दिनेश कुमार गौतम जिला महासचिव, संजय राजभर प्रदेश महासचिव इत्यादि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
