
आधी रात के बाद भूकंप के झटकों से डोली यूपी और बिहार की धरती तिब्बत रहा केंद्र 5.7 आंकी गई तीव्रता
मुजीब खान
लखनऊ / उत्तर प्रदेश की धरती एक बार फिर रविवार आधी रात के बाद आए भूकंप झटको से डोल गई वैज्ञानिकों के अनुसार इसका केंद्र तिब्बत में जमीन से 10 किलोमीटर अन्दर था लेकिन इसके झटकों का असर यूपी सहित बिहार के कई जनपदों में देखने को मिला आधी रात के बाद आए झटकों से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए । वैज्ञानिकों के अनुसार इसके तीव्रता 5.7 थी जो खतरनाक भी हो सकती थी ।
रविवार की आधी रात जब लोग गहरी नींद में सोए थे, तभी अचानक धरती हिलने लगी। इससे लोगों की नींद खुल गई और वो दहशत में आ गए रात 2.41 बजे प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। झटके यूपी के अलावा बिहार में भी महसूस किया गए इसके बाद लोग डर के मारे के घर से बाहर निकल आए भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई और इसकी केंद्र जमीन से दस किमी गहराई में स्थित था।
लोग गहरी नींद में सोये हुए थे, लेकिन झटके इतना तेज महसूस कि वो घबराकर उठ गए। नोएडा-गाजियाबाद जैसे शहरों में, जहां लोग हाईराइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग भी बुरी तरह सहम गए और घर से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप की वजह से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, इस बीच चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया।
























