
भदोही।हमले में घायल भाजपा नेता के घर पहुंचे विधायक , जाना हाल।
शरद बिंद
दुर्गागंज भदोही।सुरियावां थानाक्षेत्र के जोधापुर गांव निवासी पाली भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राज यादव के ऊपर हुए जानलेवा हमलें के बाद आवास पर शुभचिंतकों व पुलिस विभाग के अफसरों का जमावड़ा लग रहा है। सोमवार को ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विपुल दुबे ने घायल भाजपा कार्यकर्ता राज यादव का हाल-चाल जानने के लिए जोधापुर गांव में पहुंचे और हमलें के बारे में जानकारी प्राप्त किया। विधायक विपुल दुबे ने आश्वस्त किया कि जो भी यह कृत्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस मौके पर योगेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील कुमार सिंह, पिंटू पाठक , मनोज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय देर रात मतेथू गांव के पास कार सवार भाजपा पाली मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष राज यादव के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे ईट-पत्थर से हमला किया था। इस हमले में भाजपा नेता राज यादव घायल हो गए थे और उनकी अर्टिगा वाहन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस प्रकरण में करीब एक सप्ताह होने वाला है मगर अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

