
बरेली : शादी समारोह से उठाकर 8 साल की मासूम से की दरिंदगी बच्ची की हालत गंभीर चल रहा इलाज
मुजीब खान
बरेली / जनपद से एक अज्ञात दरिंदे ने शादी समारोह से एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची को उठाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की सारी हद पार करते हुए उसे खेत में छोड़कर फरार हो गया जब गंभीर हालत में बच्ची शादी समारोह में पहुंची तो सबके होश उड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवा कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है ।
बीती रात जनपद के थाना बिशारत गंज क्षेत्र में एक शादी समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए एक महिला अपने मायके 8 साल की बेटी के साथ आई थी। शादी समारोह में सभी मेहमान खाने-पीने और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तभी आधी रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने 8 साल की मासूम बच्ची को बहलाकर खेतों की तरफ ले गया जहां पर उसने बच्ची के साथ रेप किया और और मौके पर छोड़कर फरार हो गया गंभीर हालत में मासूम बच्ची कार्यक्रम स्थल की तरफ पहुंची तो उसे देख लोगों के होश उड़ गए इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल जा रहा है। आंवला के क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ अपने मायके में शादी समारोह में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मासूम को खेतों की तरफ ले गया और रेप किया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
























