Saturday, December 20

जौनपुर।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर ।

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर ।

जिले के बॉर्डर से निकलेगी शोभायात्रा डा. अतुल 

महराजगंज। जौनपुर 

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विगत वर्षों की भांति 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकली जा रही है। जहां संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा जिले के बॉर्डर से निकली जाएगी वही यह भी बताया कि महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र की अगुवाई में यह शोभायात्रा बाबूगंज, पूरादूधी, राजापुर तिराहा, पडरी, कमला बाजार, लोहिंदा, महा,राजगंज तिराहा, गद्दोपुर, भगवान परशुराम मंदिर चारों, भीमपुर ढेमा, पहितियापुर पुल, बबूरा मोड, बदलापुर चौक तथा दीनदयाल उपाध्याय चौराहा सरोखनपुर पहुंचकर जौनपुर शहर के लिए प्रस्थान कर समापन किया जाएगा जहां भव्य झलकी एवं रथ डीजे पर यह शोभायात्रा निकाली जाएगी महेश शोभा यात्रा को लेकर संगठन के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है जिनमें सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र कुमार मिश्र वशिष्ठ, जगदीश उपाध्याय, अमित पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, धीरज चौबे, अभितेद्र तिवारी, अमरपाल तिवारी, दीपक मिश्र, पंकज उपाध्याय, भैया लाल उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, रमेश मिश्रा, निलेश मिश्रा, संदीप मिश्रा, भोला मिश्रा, अमित पांडे मुन्ना व प्रवीण दुबे आदि लोग लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *