Thursday, December 18

आजमगढ।तहबरपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

तहबरपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 आजमगढ़। आवेदिका ने ससुरालजनो के द्वारा 28 जनवरी 2024 को दहेज की बात को लेकर वादिनी को गाली गुप्ता देते हुये मारना-पीटना, मार पीट के दौरान आवेदिका के पेट में गम्भीर चोट आने के कारण आवेदिका के पेट में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो जाना तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आघार पर थाना तहबरपुर पुलिस ने निजामाबाद थाने के मुइया अली गांव निवासी पति सास ससुर नन्द पति और जीजा सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत मामले की छानबीन शुरू कर दिया। उ0नि0 उमाकान्त शुक्ल द्वारा की गयी। वर्तमान समय में मुकदमा उपरोक्त की विवेचना थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिहं महिला थाना आजमगढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त रामचन्द्र की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। उ0नि0 उमाकान्त शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र कन्हैया ग्राम निवासी मुईयाअली थाना निजामाबाद को जनईगंज को ओहनी अण्डर पास पुर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *