
पुवायां में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु लोग कैंप का विधायक चेतराम ने किया उद्घाटन
मुजीब खान
शाहजहांपुर / जनपद के समाज कल्याण विभाग में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विकास खंड कार्यालय पुवायां में लगे कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चेतराम ने फीता काटकर किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कैंप में आकर सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की बात भी कही ।
कैंप के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में विधायक चेतराम ने कहा कि सरकार द्वारा हर विभाग में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के हितार्थ संचालित किया जा रहा है जिनको इन योजनाओं की जानकारी है वह इसका लाभ उठा रहे किंतु अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को योजनाओं की सही ढंग से जानकारी नहीं हो पाने के कारण वह इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है इसी को देखते हुए योजनाओं को संचालित करने के साथ सरकार द्वारा विभागों को आदेशित किया गया है कि जो भी सरकारी योजनाएं संचालित हो उनकी जन जन तक जानकारी के लिए प्रचार प्रसार कैंपों का आयोजन किया जाए जिससे कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ पाने न छूटे इसी को देखते हुए आज पुवायां में समाज कल्याण विभाग को योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया है आशा है विभागीय सभी योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंच सकेगी और अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे ।
इस अवसर पर साथ में ब्लॉक प्रमुख पति सुरजन लाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष पुवाया ग्रामीण विपिन शुक्ला, राजीव सिंह , किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश अवस्थी , पुनीत शर्मा , विपिन मिश्रा, राम भजन वर्मा, सरदार गोरा सिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहांपुर, उप जिलाधिकारी पुवायां, खंड विकास अधिकारी पुवाया सहित समाज कल्याण के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
























