Tuesday, December 16

रांची( झारखंड)।ग्राम बेलतू में स्व. प्रवील साव की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम बेलतू में स्व. प्रवील साव की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

विनीत कुमार,रांची( झारखंड)।ग्राम बेलतू, में शनिवार को आनंदमार्ग विधिनुसार श्रद्धानुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्व. प्रवील साव की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र चिंतामणि देव एवं संजय देव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पौरोहित्य आनंदमार्ग के वरिष्ठ आचार्य हरिकृपानंद अवधूत ने संपन्न किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दादा हरिकृपानंद अवधूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मरणोपरांत की कई प्रचलित प्रथाएं, जैसे संथ मेराना, गोदान या स्वर्ग-नरक की परिकल्पनाएं, केवल सामाजिक कुरीतियां हैं। उन्होंने मानव समाज से इन कर्मकांडों से ऊपर उठकर तर्कसंगत जीवन जीने की अपील की।

इस अवसर पर आचार्य अनुरागानंद अवधूत, आचार्य हितेशानंद अवधूत, शिव प्रसाद दादा (अमझरिया), देवकी दादा (हजारीबाग), डॉक्टर सुरेश दादा, कौलेश्वर दादा, बालेश्वर दादा, हेंजला के बरवाटोली, पलामू एवं लातेहार से भी कई मार्गीगण उपस्थित रहे। सभी ने स्व. प्रवील साव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *