
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बचरा में निकली संविधान जनजागरण शोभा यात्रा
विनीत कुमार, रांची झारखंड। अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को बचरा स्थित अंबेडकर चौक से भव्य संविधान जनजागरण शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन में नागेश्वर राम, उमेश मेहता, कमेश्वर राम, लकेश्वर लाल एवं गंगाराम सहित कई प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा का उद्देश्य संविधान के मूल्यों और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान संविधान के अनुच्छेदों व सामाजिक समरसता के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की भी अहम भूमिका रही।

