Tuesday, December 16

भदोही में विश्वप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज का आगमन , जगह-जगह पर हुआ स्वागत

भदोही में विश्वप्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज का आगमन , जगह-जगह पर हुआ स्वागत

कलश यात्रा व मंगलाचरण आरती के साथ साप्ताहिक श्रीराम कथा का शुभारंभ

श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब , श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल

शरद बिंद/ भदोही।

भदोही।अभोली।अभोली ब्लाक के गड़ौरा मेला बारी मैदान पर शनिवार से सात-दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। विश्वप्रसिद्ध कथावाचक पंडित राजन जी महाराज का बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही आयोजन समिति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया और एयरपोर्ट से भदोही जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह रोककर कथावाचक पंडित राजन जी महाराज का स्वागत किया गया।

सुरियावां बाजार में कोतवाली के सामने स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर पर कथावाचक पंडित राजन जी महाराज का आगमन हुआ जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया के देखरेख में राजन जी महाराज का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। राजन जी महाराज ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक करके पूजन-अर्चन किया। सुरियावां में राजन जी महाराज के आगमन के चलते नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था और चारो तरफ भव्य सजावट की गई थी।

सुरियावां के बाद मतेथू के रास्ते होकर राजन जी महाराज का काफिला कथास्थल गड़ौरा मेला बारी मैदान पर पहुंचा। राजन जी महाराज का एक झलक पाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ गया था और हजारों श्रद्धालुओं ने पहले दिन हाजिरी लगाई।

इस मौके पर दिनेश पांडे ,संजय सिंह ,सतीश सिंह ,देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा, संजय मिश्रा संतोष सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, प्रकाश सिंह ,रामेश्वर सिंह ,गोपाल सिंह,दिनेश चंद्र पाण्डेय,,श्री कृष्ण पाण्डेय,लल्लन पाण्डेय,श्री कांत पाण्डेय,अर्पित सिंह,देवेंद्र सिंह,इंद्रेश तिवारी,अमितेश शुक्ला,निहाल पाण्डेय,ऋषभ सिंह,प्रवीण सिंह,पवन मिश्रा ,सुनील मिश्रा,आशीष दुबे,मुन्ना यादव, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *