
भाजपा ने मछलीशहर का जिलाध्यक्ष अजय सिंह को किया घोषित जौनपुर मुख्यालय पर सस्पेंस बरकरार।
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर जिले में संगठनात्मक दृष्टि से मछली शहर जिला अध्यक्ष चुन लिया है मछली शहर के वर्तमान में जिला महामंत्री पूर्व में अभी दो बार जिला महामंत्री पद पर रहे अजय सिंह को जिला अध्यक्ष घोषित किया है। वही जौनपुर मुख्यालय का जिला अध्यक्ष अभी नहीं घोषित किया गया उस पर सस्पेंस बरकरार कर रखा है।
लंबे समय से कार्यकर्ता हैं अजय सिंह
अजय सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के जलालपुर के रहने वाले हैं,टीडी कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं। काफी लंबे समय से हुआ भारतीय जनता पार्टी के संगठन की राजनीति में सक्रिय रहे और तीन बार जिला महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। इस बार उनको भारतीय जनता पार्टी ने मछली शहर के जिला अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया है। इसकी घोषणा जौनपुर के जिला कार्यालय सीहीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में की गई। इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला चुनाव अधिकारी रघुनंदन चौरसिया रॉबर्ट्सगंज से विधायक भूपेश चौबे विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिशु सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूदगी में जैसे ही जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। समर्थकों ने उत्साह से उन्हें उठा लिया मीडिया से बात करते हुए अजय सिंह ने कहा कि संगठन और शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं समर्पित भाव से संगठन के लिए सदैव काम करूंगा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खड़ा रहूंगा।
बधाई देने वालों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सीहापुर स्थित कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से सुशील उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा , जिला मंत्री सत्यम सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, रणविजय सिंह, अनिल दुबे समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और खुशी जताई है ।

