
इंटरमीडिएट कॉलेज दुर्गागंज के प्रबंधक बने लालता प्रसाद पांडे।
शरद बिंद/भदोही।
अभोली ब्लॉक के मसूधी स्थित सोसाइटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गागंज द्वारा संचालित इंटर मीडिएट कॉलेज दुर्गागंज में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी कृष्णानंद दुबे की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई।समिति की साधारण सभा के कुल 170 सदस्यों में से 100 सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया। सभी पदों के लिए एक-एक ही उम्मीदवार होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
नई प्रबंध समिति में लालता प्रसाद पांडे प्रबंधक और रमेश दुबे उप प्रबंधक बने। राधेश्याम मिश्रा को अध्यक्ष और बंशीधर बिंद को उपाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष का पद अम्बा चरण दुबे को मिला।
समिति के सदस्यों में चंद्रबली दुबे, हरिशंकर उपाध्याय, ब्रह्मदेव शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, बालकृष्ण शुक्ला, रमाकांत तिवारी और विनोद मौर्य शामिल हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

