
होली पर शांतिपूर्ण ढंग से निकला लाट साहब का जुलूस जगह जगह मुस्लिमों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
मुजीब खान
शाहजहांपुर / जनपद में होली के मौके पर निकलने वाले जिस लाट साहब के जुलूस को सम्पन्न कराने के जिला प्रशासन दिन रात एक कर देता है आज होली के मौके पर वह जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया सबसे बड़ी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल उस समय देखने को मिली जब लाट साहब के जुलूस का मुस्लिम धर्म के लोगो कई जगहों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया इस दौरान रंगों की बौछार के साथ जूते चप्पल और झाड़ू मारकर लोगों ने लाट साहब का स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकले जुलूस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्वक जुलूस निकलने से प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली। शहर में बड़े लाट साहब का जुलूस चौक क्षेत्र से शुरू हुआ। यहां फूलमती मंदिर में दर्शन कराने के बाद लाट साहब बने व्यक्ति को भैंसागाड़ी पर बैठाया गया।
कोतवाली में लाट साहब को सलामी दी। इसके बाद जिस मार्ग से जुलूस निकला लोगों ने जूते, चप्पल की बौछार कर दी। चारखंभा, रोशनगंज, अंटा चौराहा, सदर बाजार, टाउनहाल, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर होते हुए जुलूस पटी गली में पहुंचा जहां समापन हो गया। कंट्रोल रूम से से प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारी नजर बनाए रहे।
मुस्लिमों ने किया पुष्प वर्षा करके स्वागत
चारखंभा पर जुलूस पहुंचा तो वहां मुस्लिम समाज के लोगों ने लाट साहब के जुलूस का फूलों से स्वागत किया। सुरक्षा के लिए अधिकारियों के साथ ही पुलिस के साथ आरएएफ व पीएसी भी तैनात रही। सीसीटीवी से भी निगरानी होती रही।
























