
बल्देव धाम बालाजी दरबार में
चोला श्रंगार चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया
बाबा के दरबार में हुआ होली महोत्सव का आयोजन
(आशुतोष शर्मा) बदायूं/लखनऊ। बल्देव धाम श्री बालाजी दरबार में चोला श्रंगार चढ़ाया गया।इसके बाद बाबा को छप्पन भोग लगाया। बाबा की आरती व सुंदर कांड का पाठ किया गया। धाम पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने अबीर गुलाल से होली खेली।
जनपद के सुप्रसिद्ध बल्देव धाम श्री बालाजी दरबार गुधनी खौंसारा में कल मंगलवार के दिन श्री बालाजी महाराज का चोला श्रंगार चढ़ाया गया।इसके बाद बाबा को छप्पन भोग लगाया। दूर दूर से आये भक्तों ने बाबा का सबा मनी प्रसाद व छप्पन भोग पाया। साथ ही बाबा की आरती व सुंदर कांड का पाठ किया गया। परम पूज्य महाराज श्री ललितेश्वरानंद जी ने धाम पर होली महोत्सव का आयोजन करवाया जिसमें सैकड़ो भक्तों में अबीर गुलाल के साथ जमकर होली खेली और बाला जी का और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम.पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ श्री बल्देव धाम बालाजी दरबार के परम पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि सभी भक्त होली पर विशेष उपाय करें जिससे सभी के घर में सुख समृद्धि निरंतर बढ़ती रहे साथ ही सभी क्षेत्र वासियों और भक्तों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। त्यौहार की शुरुआत बाबा के नाम से की जाए तो अत्यंत शुभ होता है।

