Monday, February 16

आजमगढ़।बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाये जाने पर हुआ विचार विमर्श ।

बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाये जाने पर हुआ विचार विमर्श ।

आजमगढ़।बहुजन समाज पार्टी विधान सभा निज़ामाबाद की कार्यकर्ता बैठक निज़ामाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर विधान अध्यक्ष रामपूजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी को सेक्टर बूथ वार मजबूत करने के साथ बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

 बैठक में मुख्य अतिथ पूर्व कोआर्डिनेटर ओंकार शास्त्री रहे । उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2025 वामसेफ डीएसफोर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी का जन्मदिन आजमगढ़ नेहरू हाल में मनाया जाएगा ।उन्होंने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ लोगों से कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की 

 बैठक में ध्यानचंद गौतम, सनातन पटेल, मुकेश कुमार,डा बाबूराम, राकेश, मिठाईलाल बौद्ध, देवेन्द्र मिश्र, संतोष यादव, चंद्रशेखर प्रधान बृजलाल, दयाशंकर, विजय प्रकाश आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *