
उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक निदेशक ने घनश्याम शुक्ला को दी श्रद्धांजलि।
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। प्रदेश सह संयोजक, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठकें विभाग भाजपा संजय शुक्ला व भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला जी के पिता घनश्याम शुक्ला के गोलोकवासी होने की सूचना पर माननीय निदेशक/ निवर्तमान राष्ट्रीय मन्त्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शफाअत हुसैन ने आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। रविवार को अपने कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब एक बजे शुक्ला के नगर पंचायत नगरा स्थित भंगमलपुर आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किए तथा उपस्थित कार्यकर्ता नेताओं से मिले। इस मौके पर मो. अनीस महामंत्री लखनऊ महानगर भाजपा टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार, जिर्मामुद्दीन खां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उप्र पूर्व सदस्य उप्र मदरसा बोर्ड उप्र सरकार, भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति देवा भाई, जिला आईटी सेल संयोजक जयप्रकाश जायसवाल, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा, राजू सोनी, मृदुला श्रीवास्तव आदि रहे।

