
वैज्ञानिक सोच से ही समाज का विकास संभव : दीपक सिंह
सहबान इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया) नगर पंचायत स्थित सहबान इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 24 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया. प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, मानव हृदय, पाचन तंत्र, किडनी, स्वसन तंत्र जैसे मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. छात्रो ने आरओ मशीन, सड़क रोलर, जेसीबी, हाइड्रॉलिक लिफ्ट, आधुनिक शहर और वर्षा जल संचयन जैसे प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि दीपक सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही समाज का विकास संभव है. उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल के वैज्ञानिक हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश तिवारी ने बताया कि सभी अध्यापक छात्रों को कुशल वैज्ञानिक बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं. प्रदर्शनी की सफलता में शिक्षक रवि कुमार का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद इम्तियाज ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया. कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर सदाकत अली, राहुल सक्सेना, प्रिया तमांग, पिंकी सिंह, निक्की सिंह, निशा पांडे, तबरेज अली, अन्नू सिंह, अंकित सिंह, मनीषा नंदन समेत गणमान्य नागरिक अभिभावक मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन राहुल तिवारी ने किया.
























