Monday, December 15

जौनपुर।जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू 

जनकल्याण हेतु शिवालय पर अखंड रामायण पाठ एवं रूद्राभिषेक हुआ शुरू ।

 जौनपुर(महराजगंज)।आज पूरे देश में जहां शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं वही नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर रहे हैं तथा नाथ निकेतन निवास पर अमरनाथ पाण्डेय द्वारा विगत वर्षों की भांति मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत जन कल्याण हेतु 25 वर्षों से लगातार मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वही डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अमित पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, आकाश व आदर्श सहयोग में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *